28 Mar 2024, 19:26:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दुबई में भारी बारिश के कारण एयर इंडिया की उड़ानें रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2020 1:20PM | Updated Date: Jan 12 2020 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुबई में भारी बारिश के कारण सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया का एक विमान वहां नहीं उतर सका जबकि आठ अन्य उड़ानें रद्द की गई हैं। एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने बताया कि चेन्नई से दुबई जाने वाली उड़ान संख्या एआई 905 दुबई हवाई अड्डे पर उतरा जरूर लेकिन भारी बारिश और हवाई अड्डे पर जलजमाव के कारण विमान को रनवे से पार्किंग बे तक पहुंचने में पांच घंटे लग गए।

कालीकट से दुबई जाने वाली उड़ान संख्या एआई 937 की लैंडिंग नहीं हो सकी और उसे मखतूम डायवर्ट करना पड़ा। प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद दुबई जाने और वहां से आने वाली तीन-तीन अन्य उड़ानों तथा एक जोड़ी घरेलू उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »