24 Apr 2024, 06:22:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आपके घर आकर ये सवाल पूछेंगे जनगणना में जुटे कर्मचारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 12:31PM | Updated Date: Jan 11 2020 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में जनगणना 2021 की तैयारियां हो चुकी है और एक अप्रैल से यह काम गृह सूचीकरण चरण के साथ शुरू होगा। जनगणना ऐक्ट की धारा 8 की उपधारा 1 के तहत होने जा रही जनगणना के लिए सरकार ने सभी जनगणना कार्यालयों को को सवालों की लिस्ट सौंप दी है। जब इस काम को अमलीजामा पहनाया जाएगा तब जनगणना कर्मी आपके घर आएंगे और सारी जानकारी मांगेंगे। 

ये कर्मी जिस घर में जाएंगे वहां जाकर ये कर्मी परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर, शौचालयों से संबंधित जानकारी, टीवी, इंटरनेट, वाहन, पेयजल का स्त्रोत आदि संबंधी जानकारी लेंगे। इस कवायद के साथ ही राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर का काम भी चलता रहेगा। जनगणना अधिकारियों को एक अप्रैल से 30 सितंबर तक चलने वाली गृह सूचीकरण और गृह जनगणना की कवायद के दौरान हर परिवार से जानकारी हासिल करने के लिए 31 प्रश्न पूछने के निर्देश दिए गए हैं। 

पूछे जाने वाले सवाल

1. बिल्डिंग नंबर 

2. सेंसस हाउस नंबर

3. घर की छत, दीवार और सीलिंग में मुख्य रूप से इस्तेमाल हुआ मटीरियल

4. मकान के इस्तेमाल का उद्देश्य

5. मकान की स्थिति

6. मकान का नंबर

7. घर में कितने लोग रहते हैं

8. घर के मुखिया का नाम

9. मुखिया पुरुष या स्त्री

10. क्या घर के मुखिया अनुसूचित जाति/जनजाति या अन्य समुदाय से ताल्लुक रखते हैं

11. मकान का मालिकाना स्तर

12. मकान में मौजूद कमरे

13. घर में कितने शादीशुदा जोड़े रहते हैं

14. पीने के पानी का मुख्य स्त्रोत

15. घर में पानी के स्त्रोत की उपलब्धता

16. बिजली का मुख्य स्त्रोत

17. शौचालय है या नहीं

18. किस प्रकार के शौचालय हैं

19. ड्रेनेज सिस्टम

20. शौचालय है या नहीं

21. रसोई घर है या नहीं, इसमें एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन है या नहीं

22. रसोई के लिए इस्तेमाल होने वाला ईंधन

23. रेडियो/ट्रांजिस्टर

24. टेलीविजन

25. इंटरनेट की सुविधा है या नहीं

26. लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं

27. टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन उपयोग करते हैं या नहीं

28. साइकिल/स्कूटर/मोटर साइकिल/मोपेड है या नहीं

29. कार/जीप/वैन है या नहीं

30. घर में किस अनाज का मुख्य रूप से उपभोग होता है

31. मोबाइल नंबर

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »