20 Apr 2024, 04:33:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सस्ती हो सकती है हवाई यात्रा, मोदी सरकार ने उठाया ये कदम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 2:30PM | Updated Date: Jan 10 2020 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश के किसी भी हवाईअड्डे पर विमान ईंधन भरवाने के लिए अब विमानन कंपनियों को हवाईअड्डा संचालक को कोई शुल्क नहीं देना होगा। नागर विमानन मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से इस शुल्क को समाप्त करने का आदेश दिया है। मंत्रालय के ताजा आदेश से देश में हवाई यात्रा कुछ सस्ती हो सकती है।
 
मंत्रालय ने कहा कि हवाई परिवहन क्षेत्र में कारोबार को लाभप्रद बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। बुधवार को जारी पत्र में कहा गया कि हवाईअड्डा संचालक विमान ईंधन की आपूर्ति के लिए भूमि के इस्तेमाल के मद में तेल विपणन कंपनियों से शुल्क लेते हैं। इसके अलावा वे बिना कोई वास्तविक सेवा दिए विमानन सेवा कंपनियों से भी शुल्क लेते हैं। इसलिए इस शुल्क को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। यह शुल्क विमान ईंधन की कीमत के अतिरिक्त होता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »