29 Mar 2024, 12:56:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बड़ा झटका : डीजल हुआ 69 रुपये के पार, पेट्रोल भी महंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 10:53AM | Updated Date: Jan 10 2020 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद आज शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल दोनों के रेट और बढ़े। पिछले 5 दिनों में दोनों में इनका रेट करीब 1 रुपये से ज्यादा बढ़ चुका है। आज पेट्रोल का दाम 15 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 75.96 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल का रेट 11 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 69.05 रुपये प्रति लीटर हो गया। सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »