29 Mar 2024, 13:30:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हावड़ा-नई दिल्ली रूट की 22 ट्रेनों के समय में बदलाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2020 11:48AM | Updated Date: Jan 9 2020 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। धनबाद से दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के बीच ट्रेनों की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 120 किलोमीटर प्रति घंटे करने के बाद रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में बदलाव का निर्णय लिया है। 24 जनवरी से 22 चिन्हित ट्रेनें धनबाद से कोडरमा स्टेशन के बीच परिवर्तित समय पर चलेंगी। सभी ट्रेनों का समय थोड़ा पहले किया गया।
 
रेलवे ने नवंबर माह में इस रेलखंड पर 18 जोड़ी ट्रेनों की गति में बढ़ोतरी की थी। ट्रेनों की गति बढ़ाने के साथ टाइमटेबल पर माथापच्ची चल रही थी। पिछले दिनों आधा दर्जन ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया था, जिसे बढ़ाकर 22 कर दिया गया। मुख्य रूप से धनबाद, गोमो, हजारीबाग रोड, पारसनाथ और कोडरमा स्टेशन पर टाइमिंग में बदलाव किया गया। इन स्टेशनों पर बदले समय का ट्रायल सफल रहा था। ट्रेनों के प्रारंभ और गंतव्य स्टेशनों पर भी ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाएगा, ताकि यात्री कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच सकें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »