19 Apr 2024, 02:38:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अगर आप गैस एजेंसी जाकर लाते हो सिलेंडर तो मिलेंगे इतनें रूपए...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2020 10:38AM | Updated Date: Jan 7 2020 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। गैस सिलेंडर का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। इसके अलाव सरकार उज्जवला योजना में सभी को चूल्हा छोड़कर गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं। लेकिन, ज्यादातर लोग जो सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं करते उन्हें इसके नियम भी नहीं पता होंगे। ऐसा ही एक नियम है। अगर कोई गैस एजेंसी आपको सिलेंडर की होम डिलिवरी नहीं देती तो आपको सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी गोडाउन जाना पड़ेगा। ऐसे में आप उस गैस एजेंसी से एक तय राशि ले सकते हैं।
 
इसके लिए आपको कोई गैस एजेंसी वाला मना नहीं करेगा। आपके पास जिस भी एजेंसी का कनेक्शन है उसके गोडाउन से आप सिलेंडर खुद लाते हैं तो आप एजेंसी से 19 रुपए 50 पैसा वापस ले सकते हैं। कोई भी एजेंसी यह राशि देने से इनकार नहीं करेगी। दरअसल, यह राशि बतौर डिलिवरी चार्ज आपसे लिया जाता है। सभी कंपनियों के सिलिंडर के लिए यह राशि तय है।
 
हालांकि, महीनेभर पहले ही इस राशि को बढ़ाया गया है। पहले डिलिवरी चार्ज 15 रुपए थी, अब इसे बढ़ाकर 19 रुपए 50 पैसा किया गया है। कोई भी एजेंसी संचालक आपको यह राशि देने से मना करता है आप टोल फ्री नंबर 18002333555 पर उसकी शिकायत कर सकते हैं। अभी ग्राहकों को सब्सिडी वाले 12 सिलिंडर दिए जाते हैं। यह कोटा पूरा होने के बाद मार्केट रेट पर सिलिंडर खरीदना होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »