नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं साल के दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़त देखी गई। साल 2019 के दूसरे दिन आज गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के कई महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा बिक रहा है।
पेट्रोल के भाव में आज करीब 11 पैसे और डीजल के भाव में करीब 14 पैसे तक की बढ़ोत्तरी हुई है। आइए जानते हैं कि आज भिन्न-भिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल क्या भाव बिक रहा है। दिल्ली में आज गुरुवार को पेट्रोल का भाव 11 पैसे की तेजी के साथ 75.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है और डीजल 14 पैसे की तेजी के साथ 68.10 रुपये प्रति लीटर हो गया है।