28 Mar 2024, 20:17:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नए साल पर आम आदमी को झटका - महंगा हुआ गैस सिलेंडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2020 1:05PM | Updated Date: Jan 1 2020 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नए साल के पहले ही दिन आम आदमी को एक बड़ा झटका लगा है। एक जनवरी 2020 से रसोई सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। लगातार चौथे महीने रसोई गैस के दाम में इजाफा हुआ है, जिससे आम आदमी को झटका लगा है। देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर करीब 19.00 रुपये महंगा हुआ है। आज से दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आपको 714.00 रुपये चुकाने पड़ेंगे। कोलकाता में इसका दाम 747 रुपये है।
 
वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम क्रमश: 684.50 और 734.00 रुपये है। वहीं, 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1241 रुपये हो गई है। कोलकाता में 1308 रुपये, मुंबई में 1190 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 1363 रुपये हो गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »