20 Apr 2024, 11:02:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज से बदल गया ATM से पैसे निकालने का नियम, ये है नया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2020 12:30PM | Updated Date: Jan 1 2020 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आज से नया साल शुरू हो गया है। नया साल लगते ही देश में कई नियम बदल गए। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में एक जनवरी 2020 से ATM से कैश निकालने के नियम बदल गए हैं। रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक पैसे निकालने के लिए ओटीपी (OTP) अनिवार्य होगा। SBI ने कार्ड क्लोनिंग और कार्ड स्वैप कर बढ़ती धोखाधड़ी रोकने के लिए कैश निकालने पर ओटीपी व्यवस्था शुरू की है।
 
रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक 10 हजार रुपए से ज्यादा की निकासी पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिसके बाद ही कैश निकाला जा सकेगा। यह ओटीपी केवल एक ही ट्रांजेक्शन के लिए काम करेगा, यानी यह यूनीक कोड होगा। दूसरे ट्रांजेक्‍शन के लिए अलग कोड इस्‍तेमाल करना पड़ेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »