28 Mar 2024, 21:05:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर - नए साल से महंगा होगा किराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2019 11:45AM | Updated Date: Dec 27 2019 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रेल यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है। नए साल से रेल का सफर करना महंगा हो जाएगा। बताया जा रहा है कि नए साल से रेल किराया महंगा हो जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। दरअसल रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी के यादव ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि रेलवे बोर्ड यात्री और माल ढुलाई भाड़े को मौजूदा हालात के हिसाब से तर्कसंगत बनाने जा रहा है। इसका मतलब ये है कि जहां किराया कम है वहां बढ़ाया जाएगा और जहां किराया ज्यादा है वहां कम किया जाएगा।
 
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी के यादव के मुताबिक माल ढुलाई किराए में कुछ कमी आ सकती है। उन्होंने ये भी कहा कि काफी समय से यात्री किराये में बढ़ोतरी नहीं हुई है तो जहां किराया कम है वहां बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, माल भाड़े को रोड सेक्टर के अनुपात में तय किया जाएगा जिससे रेलवे के माल ढुलाई किराये में कमी हो सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »