19 Apr 2024, 21:22:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना फिर 40 हजारी, चांदी भी 48 हजार के करीब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2019 3:02PM | Updated Date: Dec 26 2019 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच स्थानीय जेवराती माँग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चाँदी साढ़े सात सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुँच गये। कारोबारियों ने बताया कि सोना लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ और 350 रुपये चमककर 40,070 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। यह 05 नवंबर के बाद पहला मौका है जब पीली धातु 40 हजार के पार पहुँची है। चाँदी की चमक लगातार सातवें दिन बढ़ी। यह 350 रुपये की मजबूती के साथ 47,930 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी जो 04 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रही तेजी से स्थानीय स्तर पर सोने-चाँदी को समर्थन मिला।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 6.35 डॉलर की बढ़त में 1,504.1 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया जो 05 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.20 डॉलर की तेजी के साथ 1,509 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर भी 0.20 डॉलर की तेजी के साथ 17.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध पर समझौते से जुड़ी अनिश्चितताओं के कारण निवेशकों ने पीली धातु का रुख किया है। साथ ही अमेरिका में क्रिसमस पहले जारी कमजोर आर्थिक आँकड़ों का असर भी देखा जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »