29 Mar 2024, 01:27:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेडिको खेतान के कौशल विकास कार्यक्रमों से 500 युवाओं को मिला रोजगार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2019 4:05PM | Updated Date: Dec 25 2019 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की प्रमुख डिस्टिलरी रेडिको खेतान लिमिटेड के विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से 500 से अधिक युवाओं को रोजगार मिला और युवतियां स्वरोजगार के लिए अग्रसर हुयी हैं। कंपनी के अध्यक्ष डॉ ललित खेतान ने यहां कहा कि एक जिम्मेदार कॉरपोरेट के तौर पर रेडिको खेतान समाज की बेहतरी तथा समाज के भले के लिए युवाओं का कौशल विकास करने, उन्हें रोजगार के अनुकूल बनाने, खेलों को बढ़ावा देने तथा खेलों में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने, सांस्कृतिक प्रोत्साहन देने जैसी विभिन्न गतिविधियां संचालित करती है।
 
इनके अतिरिक्त, कंपनी महिला सशक्तीकरण, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, शैक्षणिक सहयोग एवं अकादमिक श्रेष्ठता, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा में प्रतिभाओं को सम्मानित करने जैसे कार्यों में भी सक्रिय है और अपनी सेवाओं को विविधिकृत किया है।
 
उन्होंने कहा कि सीएसआर गतिविधियों के तहत उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्कूल प्रयोगशालाओं में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रायोगिक ज्ञान में पीछे रह जाने वाले 10वीं और 12वीं के छात्रों का प्रायोगिक ज्ञान निखारने के लिए इंटर कॉलेजों को अपनी प्रयोगशालाएं समृद्ध करने में मदद की गयी है। उन्होंने बताया कि रेडिको खेतान ने देश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास के लिए 51 लाख की वित्तीय मदद दी है। इसके अतिरिक्त रुद्रपुर में 11 ऐसी लड़कियों को गोद लिया गया है, जिनके माता-पिता कुष्ठ से पीड़ित हैं।
 
कंपनी उनकी शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य एवं रहन-सहन के लिए वित्तीय सहायता दे रही है। डॉ खेतान ने बताया कि कौशल विकास, रोजगार के अवसर और महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए लड़कों एवं लड़कियों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जाता है। लड़कियों के लिए कढ़ाई, सिलाई, ब्यूटीशियन जैसे पाठ्यक्रम और लड़कों के लिए रिटेल मैनेजमेंट, कंप्यूटर कोर्स, सेक्योरिटी, फायर एंड सेफ्टी गार्ड जैसे पाठ्यक्रम शामिल है।
 
प्रशिक्षण में शामिल सभी लड़कियों को निशुल्क सिलाई मशीन एवं ब्यूटीशियन किट दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में हिस्सा लेने वाले सभी लड़कों को निशुल्क ड्रेस, जूते एवं लिटरेचर किट दिए जाते हैं। अब तक प्रशिक्षित 500 से ज्यादा लड़कों एवं लड़कियों को रोजगार मिल चुका है। 150 से ज्यादा लड़कियों ने उन्हें मिले उपकरणों की मदद से स्वरोजगार को अपनाया है।
 
उन्होंने बताया कि किरण देवी खेतान मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट अकादमिक एक्सीलेंस पुरस्कार वितरित करता और प्रतिभावन छात्रों को इसके तहत पुरस्कृत किया जाता है। इस दौरान छात्रों को लैपटॉप वितरित किए जाते हैं। रामपुर के सभी स्कूलों के 10वीं कक्षा के टॉप तीन छात्रों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। रामपुर के गरीब मेधावी छात्रों के पूरे साल की फीस की जिम्मेदारी ली जाती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »