28 Mar 2024, 18:32:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

किसान क्रेडिट कार्ड किसानों के जीवन में ला रही है खुशहाली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2019 5:55PM | Updated Date: Dec 24 2019 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। भारत सरकार किसानों के सहायतार्थ किसान क्रेडिट कार्ड योजना संचालित की है, जिससे देश के करोड़ों किसान लाभान्वित हो रहे हैं और उनके जीवन में खुशहाली आ रही है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को कृषि कार्यों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड अभियान चलाकर उन्हें बड़े ही सरल तरीके से दे रही है। किसानों के लिए संचालित इस योजना में उन्हें आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। किसान अपनी खेती की जमीन, या बटाई एवं किसी अन्य तरीके से कृषि उत्पादन से जुड़ा है। किसान क्रेडिट कार्ड से कृषि सम्बंधी आवश्यकताओं के लिए बैंक से कम ब्याज में ऋण लेकर फसल की पैदावार कर सकता है।
 
 प्रदेश में इस वर्ष 44.32 लाख किसान क्रेडिट कार्ड लक्ष्य के सापेक्ष अक्टूबर तक लगभग 30 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया जा चुका है। सरकार किसानों को फसल उत्पादन के लिए हर स्तर पर मदद कर रही है। किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं अनुदान पर बीज, उर्वरक, कृषि रसायन सहित अनुदान पर कृषि यंत्र दे रही है। सरकार ने इस वर्ष खरीफ सीजन में 38298.17 करोड़ रुपये का फसली ऋण किसानों को दिया था और रबी सीजन में 76975.22 करोड़ रुपये लक्ष्य के विपरीत अक्टूबर तक 4761.74 करोड़ रुपया वितरित किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »