28 Mar 2024, 15:05:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मेट्रो का काम चुनौती भरा रहा, बनी सबसे लोकप्रिय सेवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2019 4:40PM | Updated Date: Dec 24 2019 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह ने कहा है कि राजधानी दिल्ली में जिस समय मेट्रो रेल का काम शुरू किया गया वह काफी चुनौती भरा था लेकिन मेट्रो के अधिकारियों और कर्मचारियों  ने अपनी कठिन मेहनत और जज्बे के चलते इसे लोकप्रिय सेवा बना दिया है।
 
डॉ. मंगू सिंह ने दिल्ली में मेट्रो रेल सेवा के 17 वर्षों के शानदार परिचालन के मौके पर  मंगलवार को यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि आज  ही  के दिन  मेट्रो की शुरूआत हुई थी और पहले मेट्रो का दायरा मात्र साढ़े आठ किलोमीटर लंबा था जो अब बढ़कर 389 किलोमीटर तक हो चुका है  और यह अपने आप में मिसाल है कि मेट्रो ने इतने कम समय में  रिकार्ड विस्तार किया है।
 
 उन्होंने बताया कि विश्व के अनेक देशों में देखा जाए तो मेट्रो सेवा उत्तरी गोलार्ध के देशों में काफी सफल रही है क्योंकि वहां एक जैसा ठंड़ा मौसम रहता है लेकिन दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो यह काफी गर्म और ठंड़ा रहता है और यहां आर्द्रता भी काफी है । इसे लेकर एक बेहतर वातानुकूलन प्रणाली  बनाई गई जो हर तरह के मौसम में बेहतर हो और आज विश्व के अनेक देशो की मेट्रो की तुलना में दिल्ली मेट्रो का वातानुकूलन बेहतर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »