29 Mar 2024, 06:06:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार दूसरे सप्ताह चमका सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2019 5:18PM | Updated Date: Dec 22 2019 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैवाहिक मौसम के बीच ग्राहकी आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बीते सप्ताह 150 रुपये चमककर सप्ताहांत पर 39,320 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। चाँदी भी 760 रुपये की छलाँग लगाकर 45,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। विदेशों में रही तेजी के बीच स्थानीय बाजार में सोना लगातार दूसरे सप्ताह मजबूत हुआ। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.45 डॉलर चढ़कर 1,477.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.10 डॉलर की बढ़त के साथ सप्ताहांत पर 1,482.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.27 डॉलर यानी 1.60 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त के साथ 17.19 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »