28 Mar 2024, 23:23:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

2 दिन बाद पेट्रोल हुआ सस्‍ता - ये है नई रेट लिस्‍ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 3:54PM | Updated Date: Dec 12 2019 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पेट्रोल और डीजल की कीमत में पिछले 2 दिन से कोई बदलाव नहीं आया था। आज गुरूवार (12 दिसंबर) को पेट्रोल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। इसके साथ ही डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज देश की राजधानी दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है, जबकि कोलकाता में पेट्रोल के रेट में 6 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है।
 
गुरुवार को विदेशी बाजार में डब्ल्यूटीआई (WTI) और ब्रेंट क्रूड में करीब आधा फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार होते हुए देखा जा रहा है। WTI और ब्रेंट क्रूड क्रमश: 59 डॉलर प्रति औंस के करीब और 64 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानि MCX पर कच्चा तेल (Crude) दिसंबर वायदा 39 रुपये की गिरावट के साथ 4,156 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »