19 Apr 2024, 11:44:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना-चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2019 2:58PM | Updated Date: Dec 3 2019 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में पीली धातु में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में ग्राहकी सुस्त रहने से सोने-चाँदी में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गयी। सोना 50 रुपये टूटकर 39,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और चाँदी 190 रुपये फिसलकर 45,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.15 डॉलर की बढ़त में 1,462.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।
 
फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 0.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,468.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में विनिर्माण के कमजोर आँकड़े आने के कारण आर्थिक मंदी की आशंका को बल मिला है। इससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश कही जाने वाली पीली धातु का रुख किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.04 डॉलर की बढ़त के साथ 16.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »