29 Mar 2024, 05:09:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना-चांदी एक सप्ताह से ज्यादा के उच्चतम स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 4:34PM | Updated Date: Nov 30 2019 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैवाहिक मौसम में आभूषण निर्माताओं द्वारा जेवराती माँग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 250 रुपये चमककर 39,520 रुपये प्रति दस ग्राम पर और चाँदी 275 रुपये की बढ़त में 46,025 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर पीली धातु में रही आधा फीसदी की तेजी से भी आज स्थानीय बाजार में सोने को समर्थन मिला। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वहाँ सोना हाजिर 7.80 डॉलर चढ़कर 1,463.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 9.60 डॉलर की तेजी के साथ 1,470.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी सप्ताहांत पर 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 17 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »