29 Mar 2024, 07:00:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चना अरहर दाल महंगी, चीनी नरम, गेहूँ गरम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 12:47AM | Updated Date: Nov 29 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर खाद्य तेलों में तेजी के बीच दिल्ली थोक जिंस बाजार में गुरूवार को इनमें टिकाव देखा गया। चना दाल और अरहर दाल में उबाल आ गया जबकि चीनी में गिरावट देखी गयी। इस दौरान गेहूँ में तेजी रही।  

तेल-तिलहन : विदेश में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का फरवरी वायदा 14 रिंगिट चढ़कर 2,690 रिंगिट प्रति टन पर पहुँच गया। जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.09 सेंट की बढ़त में 30.40 सेंट प्रति औंस बोला गया। 

स्थानीय बाजार में आवक और उठाव में संतुलन रहने से सरसों तेल, सोया तेल, पाम ऑयल, वनस्पति, सूरजमुखी तेल और मूँगफली तेल में टिकाव  रहा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »