29 Mar 2024, 14:25:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चायबगान कामगारों को नहीं मिल रही न्यूनतम मजदूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2019 3:50PM | Updated Date: Nov 27 2019 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के रिपुन बोरा ने असम के चायबगान में काम करने वाले कामगारों को निर्धारित न्यूनतम दिहाड़ी नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुये बुधवार को राज्यसभा में केन्द्र सरकार से इसके लिए पैकेज दिये जाने की मांग की। बोरा ने शून्यकाल के दौरान सदन में इस मुद्दे को उठाते हुये कहा कि असम में एक हजार से अधिक चाय बगान है जिसमें 40 लाख से अधिक कामगार काम करते हैं।
 
अभी भी उन्हें 167रुपये दिहाड़ी मिल रही है। राज्य सरकार ने करीब तीन वर्ष पहले 351 रुपये न्यूनतम दिहाड़ी दिये जाने की घोषणा की गयी थी लेकिन अब तक चाय बगान इसका पालन नहीं कर रहें हैं और प्रबंधन इस दिहाड़ी को देने में असमर्थता जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में राज्य सरकार को चाय बगानों को आर्थिक मदद करनी चाहिए और यदि राज्य सरकार अपने बलबूते ऐसा करने में सक्षम नहीं है तो केन्द्र सरकार को पैकेज देना चाहिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »