24 Apr 2024, 01:33:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अनुसंधान कार्य को बढ़ावा देने के लिये बनेगा एक हजार करोड़ रुपये का कोष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2019 1:42PM | Updated Date: Nov 23 2019 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान शोध एवं अनुसंधान कार्य को बढ़ावा देने के लिए अलुमनाई की मदद से अगले वर्ष तक एक हज़ार करोड़ रुपये का कोष बनाएगा। आईआईटी के निदेशक रामगोपाल राव ने 2020 आई टी कोष बनाने के लिए दुनिया भर में फैले पूर्व छात्रों को पत्र लिखा है। प्रोफसर राव ने इन पूर्व छात्रों को लिखे खुला पत्र में कहा है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 31 अक्टूबर को राष्ट्रपति भवन में इस कोष की स्थापना की घोषणा की थी।
 
यह तय किया गया था कि 2020 तक एक हज़ार करोड़ रुपये का फंड जुटाया जाए और 2025 तक एक अरब डॉलर का कोष बनाया जाए। इसके लिए प्रमुख पूर्व छात्रों से 225 करोड़ रुपये जुटाया जाए । उन्होंने कहा कि दुनिया भर में आई आई टी के 52 हज़ार पूर्व छात्र हैं ज़िनकी मदद से यह देश का पहला ऐसा कोष होगा। इसके जरिए आईआईटी को शोध एवं अनुसंधान में  विश्व लीडर बनाया जाएगा। इस कोष में जमा राशि को आयकर से मुक्त रखा जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »