29 Mar 2024, 14:28:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना-चांदी एक सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 2:46PM | Updated Date: Nov 16 2019 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती मांग आने से शनिवार को सोना 10 रुपये चमककर 39,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी भी 165 रुपये की मजबूती के साथ 45,840 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर रही। यह दोनों कीमती धातुओं का 08 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। कारोबारियों का कहना है कि वैवाहिक मौसम में जेवराती माँग में तेजी है, लेकिन विदेशी बाजारों में सोने-चाँदी में जारी गिरावट के कारण स्थानीय बाजार में भी इनके दाम ज्यादा नहीं बढ़ पा रहे हैं।
 
लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर शुक्रवार को वहाँ सोना हाजिर 1.10 डॉलर फिसलकर 1,467.85 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.70 डॉलर टूटकर 1,468.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 16.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »