18 Apr 2024, 09:39:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आडविक फूड्स ने लॉन्च किया कैमल मिल्क पाउडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 5:41PM | Updated Date: Nov 11 2019 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पहली बार कैमल मिल्क की पेशकश करने वाली कंपनी आडविक फूड्स ने कैमल मिल्क पाउडर लॉन्च करने की घोषणा की है। इसी के साथ कंपनी के फ्रोजेन कैमल मिल्क, फ्Þरीज-ड्राइड कैमल मिल्क पाउडर, कैमल मिल्क चॉकलेट और कैमल मिल्क आधारित स्किनकेयर सॉल्यूशन जैसे 40 उत्पादों में एक और उत्पाद जुड़ गया है। कैमल मिल्क पाउडर सिफर्Þ आडविक फूड्स की वेबसाइट पर ही उपलब्ध है। पाश्चुराइज्ड कैमल मिल्क पाउडर को फ्Þरीज-ड्राइंग प्रक्रिया के जÞरिये तैयार किया गया है जिसमें इसके सभी प्रकार के प्राकृतिक तत्व और विटामिन को यथावत रखने पर विशेष ध्यान दिया गया है।  
 
कंपनी के संस्थापक हितेश राठी ने इस मौके पर कहा कि कैमल मिल्क पाउडर बनाने की प्रक्रिया थोड़ी कठिन है। इसकी गुणवत्ता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए ख़ास तौर पर ध्यान देना पड़ता है। इसलिए इस उत्पाद को तीन साल बाद बाजार में उतारा गया है। उन्होंने कहा कि इसके ट्रांसपोटेशन में तापमान का ख़ास ख्याल रखा जाता है। ग्राहकों तक पहुंचाने से पहले इसकी विभिन्न प्रकार की जांच की जाती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »