18 Apr 2024, 07:29:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ईपीएफओ ने उल्लेखनीय योगदान के लिए नियोक्ताओं और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2019 5:53PM | Updated Date: Nov 1 2019 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) दिल्ली पश्चिम ने शुक्रवार को 67वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन कर उल्लेखनीय योगदान के लिए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कर्मठ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की अध्यक्ष सतबीर बेदी ने संगठन के प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि ईपीएफओ नियोक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा का प्रमुख स्तंभ है। उन्होंने कहा कि नियोक्ताओं को सम्मानित करना एक प्रशंसनीय पहल और सहकारी सहयोग की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण कदम है।
 
बेदी ने कहा कि आनलाइन सेवाओं को अपनाने में नागरिकों की स्वीकार्यता ने सार्वजनिक क्षेत्र में गहरा विश्वास पैदा किया है और संगठन ने राष्ट्रीय स्तर पर इस क्षेत्र में अपना अनूठा योगदान दिया है। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त पश्चिम क्षेत्र उत्तम प्रकाश ने कहा कि हितधारकों का गुणात्मक सहयोग उत्कृष्ट सार्वजनिक सेवा  विशेषकर सामाजिक सुरक्षा के लिए नितांत जरुरी है । श्री प्रकाश ने कहा कि संगठन का पश्चिम क्षेत्र संचालित महिला सहायता केंद्र इसका एक अच्छा उदाहरण है। इस मौके पर पश्चिम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले 14 नियोक्ताओं और ग्यारह कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया। मेट्सो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड संगठन की विभिन्न आनलाइन सेवाओं की सहज पहुंच के लिए आवश्यक यूएएन केवाईसी उन्नयन में प्रथम रही।
 
मध्यम और लघु श्रेणी में भारती एयरटेल लिमिटेड और एयर फोर्स स्कूल को पुरस्कृत किया गया। कर्मचारी भविष्य निधि योजना का शुभारंभ एक नवंबर 1952 को हुआ और यह संगठन के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा अकादमी की निदेशक मृदुला घई, पूर्व सीबीटी सदस्य(ईपीएफ) पी राजेंद्रन , श्रम कानून विशेषज्ञय संजय चड्ढा और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के संयुक्त महानिदेशक रविकांत के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद थे। इस अवसर पर संगठन की सेवाओं पर एक पुस्तिका का भी लोकार्पण किया गया।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »