नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में चीन को भारतीय समुद्री उत्पादों का निर्यात 80 करोड़ डालर तक पहुंच गया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि वर्ष 2019 के अंत चीन को भारतीय समुद्री उत्पादों का निर्यात एक अरब डालर तक पहुंच जाने की संभावना है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में भारत यात्रा पर आए चीन के एक व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने अगले दो साल के दौरान 50 करोड़ डालर के समुद्री उत्पादों के आयात के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।
भारतीय समुद्री उत्पाद निर्यात संवर्धन प्राधिकरण के सहयोग चीन के शंघाई एवं ग्वांगझू में भारतीय वाणिज्य दूतावास चीन के बाजार में भारतीय समुद्री उत्पादों की पहुंच बना रहे हैं और बाजार में विभिन्न स्तरों पर इन उत्पादों को ले जा रहे हैं। प्राधिकरण के अध्यक्ष के एस निवास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल हाल में चीन के आयोजित समुद्री उत्पाद मेले में शामिल हुआ। इसमें 40 से ज्यादा भारतीय कारोबारी भी थे।