19 Apr 2024, 17:40:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

धनतेरस के बाद सोना चांदी में गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2019 4:06PM | Updated Date: Oct 26 2019 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में रही तेजी लेकिन घरेलू स्तर पर फीकी धनतेरस के बाद शनिवार को ग्राहकी नहीं रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपये उतरकर 39870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा और इस दौरान चांदी भी 50 रुपये टूटकर 47750 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन और न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताहांत पर सोना हाजिर बढ़त के साथ 1504.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 1503.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चांदी चमककर 18 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। विश्लेषकों का कहना है कि ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर होने पर दिसंबर में जनमत संग्रह कराये जाने के ब्रिटेन की घोषणा के बाद से वहां की मुद्रा पर दबाव बना है जिसके कारण डॉलर में तेजी आयी है। डॉलर में रही तेजी से कीमती घातुओं में भी बढोतरी हुयी है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »