19 Apr 2024, 17:03:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अगस्त में पौने नौ लाख कर्मी जुड़े भविष्य निधि से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2019 4:43PM | Updated Date: Oct 25 2019 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की कर्मचारी भविष्य निधि से अगस्त 2019 के दौरान लगभग पौने नौ लाख कर्मचारियों को जोड़ा गया है। सरकार की शुक्रवार को यहां जारी औपचारिक रोजगार के आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2019 में आठ लाख 73 हजार 855 लोगों को भविष्य निधि से जोड़ा गया है। इनमें छह लाख 71 हजार 603 पुरुष और दो लाख 22 हजार 232 महिला तथा 22 अन्य शामिल हैं। सितंबर 2017 से अगस्त 2019 तक कुल दो करोड़ 75 लाख 99 हजार 241 नए कर्मचारी शामिल किये गये हैं।
 
आंकड़ों में बताया गया है कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम में अगस्त 2019 में 13 लाख आठ हजार 252 नए कर्मचारी जोड़े गये हैं। इनमें 10 लाख 63 हजार 184 पुरुष और दो लाख 46 हजार 31 महिलायें तथा 37 अन्य शामिल हैं। सितंबर 2017 से अगस्त 2019 तक दो करोड़ 97 लाख 50 हजार 339 कर्मचारी इसमें शामिल हुए हैं। इसके अलावा इसी माह में राष्ट्रीय पेंशन योजना 51 हजार 918 कर्मचारी शामिल किये गये हैं। सितंबर 2017 से अगस्त 2019 तक कुल 15 लाख 10 हजार 475 कर्मचारी राष्ट्रीय पेंशन योजना में शामिल हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »