29 Mar 2024, 13:19:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना आज फिर हुआ सस्ता, चांदी स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 4:19PM | Updated Date: Oct 18 2019 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में पीली धातु में रही नरमी और घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में रुपये में रही मजबूती के बल पर दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 10 रुपये टूटकर 39,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा और मांग सुस्त पड़ने के दबाव में चाँदी 46600 रुपये प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 3.85 डॉलर उतर कर 1,488.60 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.30 डॉलर उतर कर 1,489.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी में नरमी रही। चाँदी हाजिर 0.07 डॉलर गिरकर 17.45 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »