मुंबई। सरकार ने EPFO कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस का तोहफा दिया है। उन्हें 60 दिन का बोनस मिलेगा। लेबर मिनिस्ट्री ने इसका आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक EPFO के ग्रुप B और ग्रुप C के कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) दिया जाएगा। सरकार ने इससे पहले ग्रुप C और ग्रुप D के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 30.4 दिन के बोनस का ऐलान किया था। यानि उन्हें करीब 7000 रुपए बोनस तय हुआ था। EPFO के मामले में इसका कैलकुलेशन अलग से होगा। राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के समन्वयक आरके वर्मा के मुताबिक EPFO कर्मचारियों के बोनस का फॉर्मूला भी उसी तरह कैलकुलेट होता है जैसा अन्य सरकारी कर्मचारियों का। बस उनके बोनस के दिन का फर्क है।