20 Apr 2024, 02:14:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी - आज से शुरू हो रही हैं 10 नई 'सेवा सर्विस' ट्रेंने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 1:20PM | Updated Date: Oct 15 2019 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, रेलवे ने 10 सेवा सर्विस ट्रेनें शुरु करने की घोषणा की है। रेल मंत्रालय ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी है। । मंगलवार दोपहर 2 बजे रेल मंत्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों को रवाना करेंगे। ये सभी पैसेंजर ट्रेनें हैं। इनमें कुछ रोजाना और कुछ ट्रेनें सप्ताह में 6 दिन चलेंगी।
 
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि यह एक्सप्रेस ट्रेनें दिल्ली से शामली, भुवनेश्वर से नयागढ़ टाउन, डिब्रूगढ़, कोटा, झालावाड़ और कोयंबटूर के लिए चलेंगी। इसी क्रम में आज (मंगलवार) को विशेष ट्रेन संख्या 04031 नई दिल्ली-शामली के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन शाम को 5:15 पर शामली पहुंचेगी।  
 
दिल्ली-शामली के बीच 16 अक्टूबर से यह ट्रेन नियमित चलेगी। दीपक कुमार के मुताबिक ट्रेन संख्या 51917 दिल्ली जंक्शन से सुबह 8.40 बजे चलेगी। यह ट्रेन शामली में दोपहर 11:50 पर पहुंचेगी। उसी दिन ट्रेन संख्या 51918 शामली से दोपहर 2 बजे रवाना होगी और दिल्ली जंक्शन पर शाम को 5:10 पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 11 सामान्य श्रेणी के कोच होंगे। यह ट्रेनें शाहदरा, गोकुलपुर सबोली हॉल्ट, नौली, खेकड़ा, बागपत रोड, बड़ौत, कासिमपुर खेड़ी और कांदला स्टेशनों पर ठहरेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »