29 Mar 2024, 18:11:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विमान ईंधन के बकाये का मामला जल्द सुलझने की उम्मीद : एयर इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 3:17PM | Updated Date: Oct 13 2019 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। करीब 60 हजार करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ तले दबी सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने तेल विपणन कंपनियों के साथ बकाये का मामला जल्द सुलझने की उम्मीद जतायी है। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया ‘‘तेल विपणन कंपनियों के साथ जारी मसले को सुलझाया जा रहा है तथा जल्द ही समाधान निकल आयेगा। तब तक यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाये जा रहे हैं कि उड़ानें बाधित न हों और यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
 
यात्रियों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।’’ उल्लेखनीय है कि सरकारी तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने पिछले सप्ताह एयरलाइन को पत्र लिखकर बकाये के भुगतान के संबंध में मासिक प्रतिबद्धता पूरी करने की माँग की थी और कहा था कि ऐसा नहीं करने की स्थिति में छह बड़े हवाई अड्डों पर 18 अक्टूबर से उसके विमानों को ईंधन की आपूर्ति रोक दी जायेगी।
 
हालाँकि बाद में एयर इंडिया के अनुरोध पर वे 18 अक्टूबर की समय सीमा अनिश्चित काल के लिए टालने पर सहमत हुई थीं। इससे पहले अगस्त में बकाया के मुद्दे पर कोच्चि, मोहाली, पटना, राँची, पुणे और विशाखापत्तनम् में एयर इंडिया तथा उसकी सहयोगी विमान सेवा कंपनियों को ईंधन की आपूर्ति दो सप्ताह के लिए रोक दी गयी थी। तेल कंपनियों का एयर इंडिया पर तकरीबन पाँच हजार करोड़ रुपये का बकाया है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »