29 Mar 2024, 14:25:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इनवेंट ने 160 स्टार्टअप के सपनों को किया साकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 1:36PM | Updated Date: Oct 13 2019 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के कम आय वाले आठ राज्यों बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में गैर-प्रौद्योगिकी आधारित स्टार्टअप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किये गये इन्नोवेटिव वेंचर्स एंड टेक्नालॉजीज फॉर डेवलपमेंट (इनवेंट) कार्यक्रम से 160 स्टार्टअप के सपनों को साकार करने में मदद मिली है।
 
स्टार्टअप को शुरुआती चरण से लेकर सफलता के मुकाम तक पहुँचाने में मदद करने वाली कंपनी विल्लग्रो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के टेक्नालॉजी डेवलपमेंट बोर्ड (टीडीबी) और ब्रिटेन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग (डीएफआईडी) के सहयोग से इनवेंट कार्यक्रम का संचालन कर रही है।
 
इनवेंट के प्रोग्राम लीडर मोहम्मद अजहर ने को बताया कि इन आठ राज्यों में लोगों और युवाओं के पास उद्यमी बनने या समाज पर बहुत बड़ा प्रभाव डालने वाले आइडिया थे, लेकिन बेहतर माहौल या उस संबंध में पर्याप्त जानकारी नहीं मिलने पाने के कारण वे कुछ कर नहीं पा रहे थे। इसी  को ध्यान में रखते हुये कृषि, शिक्षा, ऊर्जा, कौशल विकास और स्वास्थ्य के साथ ही अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन आइडिया को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 2016 में इनवेंट शुरू किया गया।
 
उन्होंने कहा कि इन राज्यों में स्टार्टअप को गति देने एवं उनके आइडिया को मूर्त रूप देने के लिए आईआईएमसी कोलकाता, आईआईटी कटक, आईआईटी कानपुर और आईआईएम अहमदाबाद के जयपुर स्थित परिसर में इनक्युबेटर केंद्र बनाये गये और हर केंद्र को दो-दो राज्यों की जिम्मेदारी दी गयी। इन केंद्रों के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। इसके बाद इन आठ राज्यों में कार्यरत स्टार्टअप से आवेदन मँगाये गये जिसमें 50 हजार से अधिक आवेदन आये। उसमें से करीब एक हजार स्टार्टअप का चयन किया गया। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »