29 Mar 2024, 15:27:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना के दाम मे गिरावट, चांदी 300 रुपए चमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 3:31PM | Updated Date: Oct 5 2019 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में गत दिवस की बड़ी बढ़त के बाद शनिवार को मुनाफावसूली से सोना 150 रुपये टूटकर 39,270 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया जबकि चाँदी 300 रुपये की मजबूती के साथ 46,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर पीली धातु में रही नरमी का असर भी आज स्थानीय बाजार पर दिखा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सोना हाजिर दो डॉलर फिसलकर 1,504.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.5 डॉलर की गिरावट के साथ 1,510.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी सप्ताहांत पर 0.04 डॉलर की नरमी के साथ 17.53 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »