20 Apr 2024, 00:25:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेपो दर में कटौती से निवेश बढ़ेगा : फियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 2:23PM | Updated Date: Oct 4 2019 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। निर्यातकों के संगठन भारतीय निर्यातक महासंघ (फियो) ने भारतीय रिजर्व बैंक की रेपो दर में कटौती का स्वागत करते हुए शुक्रवार को कहा कि इससे वित्तीय मजबूती बढ़ेगी और निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा तथा उपभोक्ताओं के भरोसे में वृद्धि होगी। फियो के अध्यक्ष शरद कुमार सर्राफ ने यहां कहा कि रिजर्व बैंक की घोषणा से वित्तीय मजबूती लाने के सरकार के प्रयासों को बल मिलेगा। रिजर्व बैंक ने मुख्य ऋण दर 25 अंक घटाकर 5.15 प्रतिशत कर दी है।
 
उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक वैश्विक चुनौतियों को स्वीकार कर रहा है और इससे निपटने के उपायों में सहयोग कर रहा है। वैश्विक बाजारों में मांग घटने से निर्यात पर नकारात्मक असर पड़ना तय है। सर्राफ ने सरकार से अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए घोषित किये गये उपायों को शीघ्र क्रियान्वित करने की अपील की जिससे उद्योगों को इनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि रेपो दर में कटौती करने से घरेलू और विदेशी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होने बैंकों से भी ब्याज दरें घटाने का अनुरोध किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »