20 Apr 2024, 19:37:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दिवाली से पहले बैंक कर्मचारियों को मिलेगा एक महीने का बोनस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2019 1:04PM | Updated Date: Oct 2 2019 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देशभर में त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। नवरात्रि से शुरू हुआ यह सीजन दिवाली, छठ पूजा के बाद भी दिसंबर महीने तक चलता रहेगा। इस बीच 14 लाख से ज्यादा बैंक कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। दिवाली से पहले बैंक कर्मचारियों को बोनस का तोहफा मिलने वाला है। इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) ने सभी सरकारी बैंकों से कहा है कि वे जल्द बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों को एक महीने का एडवांस एरियर दें। एरियर एडवांस डीए और बेसिक सैलरी को मिलाकर दिया जाएगा। 
 
लेटर में कहा गया है कि बैंक कर्मचारियों को एक महीने का वेतन यानि बेसिक और डियरनेस अलाउंस पहले ही दे दी जाए। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के सीईओ वीजी कन्नन द्वारा साइन किए गए लेटर के अनुसार, इसका फायदा स्थायी कर्मचारी, स्टाफ और ऑफिसर्स को मिलेगा।  बता दें कि फाइनेंशियल एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, एक महीने पहले सैलरी सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगी जो एक नवंबर 2017 को बैंक की नौकरी कर रहे थे और अभी तक सेवानिवृत्त नहीं हुए हैं।
 
वहीं जिन कर्मचारियों ने एक नवंबर 2017 से 31 मार्च 2019 के बीच काम करना शुरू किया है, उन्हें आधा वेतन एडवांस के तौर पर दिया जाएगा।  एडवांस में मिल रही सैलरी को एरियर्स में से एडजस्ट किया जाएगा। कर्मचारियों को एड हॉक (ad hoc) का भुगतान एक गुडविल के रूप में किया जा रहा है। इसलिए इस पेमेंट को एक्चुअल एरियर के तौर पर एडजस्ट किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »