28 Mar 2024, 19:12:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार दो दिन की तेजी के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2019 12:23PM | Updated Date: Oct 2 2019 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दो दिन की तेजी के बाद बुधवार को टिकाव देखा गया। सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की बेवसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 74.61 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। यह 25 नवंबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल भी इस साल 11 मार्च के बाद के उच्चतम स्तर 67.49 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में टिकाव रहा। पेट्रोल कोलकाता में 77.23 रुपए, मुंबई में 80.21 रुपये और चेन्नई में 77.50 रुपये प्रति लीटर बिका। डीजल की कीमत आज कोलकाता में 69.85 रुपये, मुंबई में 70.76 रुपये और चेन्नई में 71.30 रुपये प्रति लीटर रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »