19 Apr 2024, 08:00:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खाद्य तेल, चीनी कमजोर, चना, दालें मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 7:26PM | Updated Date: Oct 1 2019 7:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में खाद्य तेलों में मिश्रित रुख के बीच दिल्ली थोक जिंस बाजार में मंगलवार को इनमें नरमी रही। खाद्य तेलों के साथ चीनी के दाम भी उतर गये। वहीं, चना और दालों में तेजी का रुख रहा। 

तेल-तिलहन : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का दिसम्बर वायदा 33 रिंगिट लुढ़ककर 2,168 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। वहीं, दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.13 सेंट की बढ़त में 29.21 सेंट प्रति पौंड बोला गया। 

आवक और उठाव के बीच संतुलन रहने से स्थानीय बाजार में सरसों तेल, मूँगफली तेल और वनस्पति के दाम 73-73 रुपये प्रति क्विंटल टूट गये। सोया तेल में भी 37 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। सूरजमुखी तेल और पॉम आॅयल के भाव अपरिवर्तित रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »