19 Apr 2024, 20:53:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट, ये है आज का भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2019 3:32PM | Updated Date: Sep 30 2019 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 200 रुपये उतरकर 39,020 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। चाँदी भी 525 रुपये लुढ़ककर 45,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 9.40 डॉलर टूटकर 1,487.20 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 13.70 डॉलर लुढ़ककर 1,492.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच पिछले करीब सवा साल से जारी व्यापार तनाव में कमी के संकेतों से डॉलर मजबूत हुआ है। इससे सोने पर दबाव रहा। साथ ही निवेशकों का विश्वास भी पूँजी बाजार में बढ़ा है। इससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.26 डॉलर टूटकर 17.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »