19 Apr 2024, 21:04:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

SBI ATM से पैसे निकालने के बदले नियम - 1 अक्टूबर से होंगे लागू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2019 11:25AM | Updated Date: Sep 26 2019 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया SBI ATM से पैसे निकालने के नियम में 1 अक्टूबर से बदलाव करने जा रहा है। SBI ने पिछले साल नंबर के महीने में कैश निकालने की एक अलग लिमिट तय की है।
 
जिसमें क्लासिक और मेस्ट्रो डेबिट कार्ड शामिल है। इन कार्डों में कैश निकालने की लिमिट आधी कर दी गई थी। SBI ने अपने ग्राहकों को ATM के जरिए महीने में 8-10 बार ट्रांजैक्शन की छूट दी है। इससे अधिक बार ट्रांजैक्शन करने पर एक निश्चित चार्ज वसूलता है। 1 अक्टूबर से बैंक ने नियमों में बदलाव कर दिया है। अब पर्याप्त बैलेंस नहीं होने पर और ATM कार्डलेस कैश निकालने पर चार्ज लगेगा। 
 
एसबीआई ने 1 अक्टूबर से बैंक से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया है। बैंक ने इसे लेकर सर्कुलर जारी कर दिया है। नए नियम के तहत कैश डिपॉजिट-विड्रॉल करने के अलावा चेकबुक के नियमों में बगलाव किया गया है। एसबीआई ने चेक बुक में पन्ने घटा दिए हैं, वहीं दूसरी तरफ चेक बाउंस होने पर शुल्क को बढ़ा दिया है। बैंक ने नए नियमों की सूची के साथ सर्कुलर जारी किया है।
 
1. SBI 1 अक्टूबर से बचत खाते पर एक वित्त वर्ष में 25 की जगह केवल 10 चेक ही मुफ्त देगा। इसके बाद चेकबुक लेने पर आपको प्रति चेकबुक 40 रुपए देने होंगे। जबकि अब तक मुफ्त चेकबुक के बाद 10 चेक लेने पर 30 रुपए देने पड़ते थे। 
 
2. वहीं आपको खाते में मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं रखने पर बैंक की ओर से लगने वाले चार्ज में 80 फीसदी की कमी का फायदा मिलेगा। 
 
3. बैंक ने 1 अक्टूबर से खाते में जमा के नियम बदल दिए हैं। बैंक के सर्कुलर के अनुसार आप 1 महीने में अपने खाते में केवल 3 बार ही कैश बिना किसी शुल्क के जमा कर सकेंगे। इसके बाद कैश जमा करने पर आपको प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर 50 रुपए (GST अतिरिक्त)का चार्ज देना होगा। आपको बता दें कि वर्तमान में बैंक खाते में कैश जमा करने को लेकर कोई सीमा निर्धारित नहीं है। आप जितनी बार चाहे उतनी बार कैश जमा कर सकते हैं।
 
4. इसके अलावा बैंक ने मंथली मिनिमम बैलेंस का नियम बदल दिया है। बैंक ने 1 अक्टूबर से शहरों इलाके में मिनिमम बैलेंस को 5000 से घटाकर 3000 रुपए, सेमी अर्बन ब्रांच में मिनिमम बैलेंस 2000 रुपए और रूरल ब्रांच में 1000 रुपए मिनिमम बैलेंस रखना होगा। 
 
5. कैश निकासी के नियम को भी बदला गया है। 1 अक्टूबर से 25,000 रुपए की अवरेज मंथली बैलेंस राशि वाले खाताधारक महीने में सिर्फ 2 बार मुफ्त नकद निकासी कर सकते हैं। वहीं 50,000 रुपए तक के मंथली बैलेंस वाले खाताधारक 10 मुफ्त नकद निकासी कर सकते हैं। जबकि 1,00,000 रुपए तक के मंथली बैलेंस वाले खाताधारकों को 15 बार फ्री कैश निकासी की छूट दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »