सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले की छह चीनी मिलों पर एक लाख 39 हजार 504 किसानों का 264 करोड़ रूपए गन्ना मूल्य और 35 करोड़ 18 लाख रूपया ब्याज का बकाया है। ला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मनी त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने हाल ही में विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चीनी मिलों का नया पेराई सत्र शुरू होने से पूर्व किसानों के संपूर्ण गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाए और चीनी मिलें समय से शुरू कराई जाएं।
उन्होंने बताया कि देवबंद चीनी मिल पर 20 करोड़ 19 लाख गन्ना मूल्य और 4 करोड़ 85 लाख ब्याज का बकाया है। गांगनोली चीनी मिल पर 129 करोड़ 62 लाख गन्ना मूल्य का और 15 करोड़ 11 लाख ब्याज का बकाया है। गलहेड़ी चीनी मिल पर 21 करोड़ 36 लाख गन्ना मूल्य का और 2 करोड़ 11 लाख ब्याज का बकाया है।
नानौता सहकारी चीनी मिल पर किसानों का 18 करोड़ 77 लाख गन्ना मूल्य और 3 करोड़ 5 लाख ब्याज का बकाया है। सरसावा चीनी मिल पर 12 करोड़ 34 लाख गन्ना मूल्य और दो करोड़ एक लाख ब्याज का बकाया है। शेरमऊ चीनी मिल पर 62 करोड़ 56 लाख गन्ना मूल्य का और 8 करोड़ एक लाख ब्याज का बकाया है। पाठी ने कहा कि जो चीनी मिले बकाया गन्ना भुगतान में ढिलाई करेंगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।