16 Apr 2024, 09:57:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जुलाई में ईपीएफ से जुड़े साढ़े 10 लाख कर्मचारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2019 3:57PM | Updated Date: Sep 25 2019 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जुलाई 2019 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में 10 लाख 49 हजार 748 कर्मचारी अंशधारक शामिल हुए हैं। सरकार के बुधवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि ईपीएफओ में शामिल हुए नये कर्मचारियों में सात लाख 86 हजार 820 पुरुष और दो लाख 62 हजार 911 महिला कर्मचारी हैं। इसके अलावा 17 कर्मचारी अन्य है। सितंबर 2017 से जुलाई 2019 तक ईपीएफओ में दो करोड़ 65 लाख 64 हजार 829 कर्मचारी शामिल हुए हैं।
 
आंकड़ों के अनुसार कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) में जुलाई 2019 में 14 लाख 24 हजार 225 कर्मचारी शामिल हुए हैं। इनमें 11 लाख 53 हजार 962 पुरुष और दो लाख 70 हजार 204 महिला कर्मचारी हैं। इसके अलावा 59 अन्य हैं। सितंबर 2017 से जुलाई 2019 तक ईएसआई में दो करोड़ 83 लाख 93 हजार 289 नए कर्मचारी शामिल हुए हैं।
 
राष्ट्रीय पेंशन योजना में जुलाई 2019 में केंद्र सरकार के 8817 कर्मचारी, राज्य सरकारों के 43 हजार 220 कर्मचारी तथा 61 हजार 598 गैर सरकारी कर्मचारी शामिल हुए हैं। सितंबर 2017 से लेकर जुलाई 2019 तक कुल 14 लाख 58 हजार 557 कर्मचारी राष्ट्रीय पेंशन योजना में शामिल हुए हैं। ईपीएफओ, ईएसआई और राष्ट्रीय पेंशन योजना से संगठित क्षेत्र में लोगों को मिले रोजगार का आकलन किया जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »