28 Mar 2024, 19:18:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 175 रुपए मजबूत, चांदी भी 650 रुपए चमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2019 3:14PM | Updated Date: Sep 24 2019 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में आभूषण निर्माताओं की ओर से त्योहारी माँग आने से सोना मंगलवार को 175 रुपये चमककर करीब दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 38,945 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी भी 650 रुपये की छलाँग लगाकर ढाई सप्ताह के उच्चतम स्तर 48,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। विदेशों में पीली धातु में मामूली गिरावट रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.25 डॉलर फिसलकर 1,522.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।
 
वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका में सोमवार को यह 1,526.80 डॉलर प्रति औंस के दो सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा था। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 2.10 डॉलर की गिरावट में 1,529.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन द्वारा व्यापार युद्ध को लेकर वार्ता में सकारात्मक प्रगति के संकेत से पीली धातु में नरमी देखी गयी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.01 डॉलर की बढ़त में 18.62 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »