16 Apr 2024, 21:12:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कमजोर मांग से सोने-चांदी में आई गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 3:12PM | Updated Date: Sep 19 2019 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं की ओर से ग्राहकी कमजोर रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन कमजोर पड़ा और गुरुवार को 25 रुपये टूटकर 38,545 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी भी 725 रुपये लुढ़ककर 46,775 रुपये प्रति किलाग्राम के भाव पर बंद हुई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद विदेशों में आज पीली धातु में तेजी देखी गयी। हालाँकि फेड ने भविष्य के रुख के बारे में मिश्रित संकेत दिये हैं।
 
इस बार की काटौती का फैसला भी सर्वसम्मति से नहीं हुआ। लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 4.55 डॉलर चढ़कर 1,497.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। हालाँकि, दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 10.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,505 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर 0.01 डॉलर की बढ़त में 17.17 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »