20 Apr 2024, 01:36:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोलियम के दाम को लेकर चिंता जरूर पर आयात स्रोतों में विविधता देश के पक्ष में : प्रधान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 3:01PM | Updated Date: Sep 17 2019 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको के संयंत्रो पर हुए हमले के परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को कहा कि इससे पेट्रोलियम  पदार्थों  की कीमतों को लेकर चिंता की स्थिति जरूर बनी है लेकिन इन पदार्थों का  विभिन्न देशों से आयात किया जाना देश के पक्ष में है।
 
प्रधान ने यहां संवादाताओं से कहा ,‘‘सऊदी अरामको से सितंबर में हमें जितना कच्चा तेल लेना था उसका आधे से ज्यादा हम ले चुके है। हमने कल भी कंपनी से कच्चा तेल लिया है। इसके बावजूद इस घटना के बाद निश्चित रूप से देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को लेकर चिंता है। ’’ उन्होंने कहा,‘‘ हम अपने पेट्रोलियम आयात के लिए किसी एक देश पर निर्भर नहीं है और स्रोत की यह विविधता हमारे पक्ष में है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »