28 Mar 2024, 23:13:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खाद्य तेल सुस्त, चीनी मजबूत, गेहूँ, गुड़ नरम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 12:29AM | Updated Date: Sep 17 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में खाद्य तेलों में तेजी के बीच दिल्ली थोक जिंस बाजार में सोमवार को खाद्य तेलों में स्थिरता रही। वहीं, चीनी और उड़द दाल में तेजी दर्ज की गयी जबकि गेहूँ और गुड़ के भाव टूट गये। 

तेल-तिलहन : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का दिसंबर वायदा दो रिंगिट चढ़कर 2,223 रिंगिट प्रति टन पर पहुँच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.30 सेंट की तेजी के साथ 29.73 सेंट प्रति पौंड बोला गया। स्थानीय बाजार में आवक और उठाव संतुलित रहने के कारण सरसों तेल, मूँगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया तेल, पॉम ऑयल और वनस्पति के भाव गत दिवस के स्तर पर पड़े रहे। 

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में उठाव बढ़ने से चीनी 20 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गयी। हालाँकि गुड़ के भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल टूट गये। 

दाल-दलहन : दाल-दलहनों में चने की कीमत स्थिर रही। चना दाल, मूँग दाल, मसूर दाल और अरहर दाल में भी टिकाव देखा गया जबकि उड़द दाल 50 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गयी। 

अनाज: उठाव कम रहने से गेहूँ के दाम 10 रुपये प्रति क्विंटल गिर गये। चावल और आटे का भाव अपरिवर्तित रहा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »