29 Mar 2024, 00:16:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डिजिटल दुनिया के लिए आवाज अकादमी लांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 5:20PM | Updated Date: Aug 23 2019 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वीडियो ऐप आवाज ने डिजिटल दुनिया में मीडिया के बदलते स्वरूप को देखते हुए आवाज अकादमी लाँच करने की घोषणा की है। ऐप ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि डिजिटल दुनिया में बड़ी तेजी से बदलाव आ रहा है और मीडिया में भी इस बदलाव को अपनाने की जरूरत है। इसके संस्थापक सुबोध कोल्हे का कहना है कि डिजिटल युग में मोबाइल सिर्फ बात करने की चीजÞ नहीं रह गई है। अब दुनिया पहले की तरह नहीं रही है कि वीडियो के लिए एक कैमरामैन हो तो उसके बाद ही शूट हो सकता है। आज एक पत्रकार के लिए उसका मोबाइल सबकुछ है। इसके बाद उसे किसी तीसरे की जरूरत नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि मोबाइल पत्रकारिता के माध्यम से रिपोर्टिंग का अंदाज बदल रहा है। आवाज अकादमी का उद्देश्य पारंपरिक तरीके से हटकर डिजिटल पत्रकार तैयार करना है। बीते एक दशक में दुनिया तेजी से डिजिटल हुई है। एंड्रायड फोन ने हर हाथ में सूचनाओं का एक्सेस भी पहुंचाया है। एक तरफ जहां दुनिया तेजी से ग्लोबल हुई वहीं खबरों की दुनिया पर यदि नजर डालें तो वह सिमटती गई है। उन्होंने कहा कि उनके इस अकादमी का लक्ष्य 10 हजार मोबाइल पत्रकार तैयार करना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »