29 Mar 2024, 14:20:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खाद्य तेल, गूहूँ सुस्त, चावल, चीनी नरम, गुड़ मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 11:10PM | Updated Date: Aug 9 2019 11:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। वैश्विक स्तर पर खाद्य तेलों में तेजी के बीच दिल्ली थोक जींस बाजार में शुक्रवार को इनमें टिकाव रहा। तेलों के साथ गेहूँ के दाम भी गत दिवस के स्तर पर पड़े रहे। इस दौरान चावल और चीनी में नरमी रही जबकि गुड़ के भाव चढ़ गये। 

तेल-तिलहन-  विदेशी बाजारों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम आँयल का अक्टूबर वायदा 41 रिंगिट चढ़कर 2ख176 रिंगिट प्रति टन पर पहुँच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.45 सेंट की बढ़त में 29.46 सेंट प्रति पौंड बोला गया। स्थानीय बाजार में सरसों तेल, मूँगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम आँयल और वनस्पति में टिकाव रहा। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »