29 Mar 2024, 18:46:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

LIC की नई पॉलिसी जीवन अमर लॉन्च - मिलेंगे ये 4 बड़े फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2019 3:11PM | Updated Date: Aug 6 2019 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय जीवन ​बीमा निगम (LIC) ने सोमवार को एक सस्ता, ट्रेडिशनल और प्योर प्रोटेक्शन टर्म इंश्योरेंस प्लान ‘जीवन अमर’ लॉन्च कर दिया। एलआईसी के चेयरमैन एमआर कुमार ने इस प्लान को आज मुंबई में लॉन्च किया। ये एक नॉन लिंक्ड बिना मुनाफे वाला प्रोटेक्शन प्लान है। एलआईसी जीवन अमर प्लान को सिर्फ एजेंट के जरिए बेचेगी। इस प्लान में पॉलिसी होल्डर्स को 2 विकल्प मिलेंगे। इसमें एक फिक्स सम अश्योर्ड और एक बढ़ता हुए सम अश्योर्ड का विकल्प होगा।
 
जीवन अमर प्लान का नंबर 855 है। वहीं UIN नंबर 512N332V01 है। ये टर्म प्लान 18 साल से 65 साल की उम्र वाले व्यक्ति को मिलेगा। इस प्लान की अधिकतम मैच्युरिटी 80 साल रहेगी। जीवन अमर प्लान में 10 साल से लेकर 40 साल तक का इंश्योरेंस खरीदने का विकल्प होगा।
इसके लिए प्रीमियम को 2 भागों में बांटा गया है। धूम्रपान करने वाले और नहीं करने वाले का अलग-अलग प्रीमियम होगा। अगर प्रपोजर महिला है तो प्रीमियम की दर कम होगी। अगर कोई 30 साल का धूम्रपान नहीं करने वाला व्यक्ति 20 साल के लिए 1 करोड़ रुपए का टर्म अश्योरेंस खरीद रहा है तो उसका प्रीमियम 10800 रुपए होगा। इसी ब्रैकेट में महिला को सिर्फ 9440 रुपए प्रीमियम देना होगा।
 
जीवन अमर पॉलिसी के लिए आपको कम से कम 25 लाख रुपए के सम अश्योर्ड वाला प्लान खरीदना होगा। पॉलिसी होल्डर को सिंगल प्रीमियम, रेगुलर प्रीमियम और लिमिटेड प्रीमियम ऑप्शन भी मिलेगा। अगर कोई 1 बार में प्रीमियम भरकर इस प्लान को लेना चाहता है तो उसे ये प्लान मिलेगा।
इसके अलावा क्लैम के समय पेमेंट के लिए भी 2 विकल्प मिलेंगे। इसके तहत पॉलिसी होल्डर के नॉमिनी को लंप संप पेमेंट या किश्तों में रकम लेने का विकल्प मिलेगा। इस पॉलिसी के साथ एक्सीडेंट बेनिफिट रायडर भी उपलब्ध है। एलआईसी का ये प्लान प्रोटेक्शन प्लान है। जो कि बहुत ही सस्ता है। ये एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है जिसमें पॉलिसी होल्डर के नहीं रहने पर उसके परिवार को सम अश्योर्ड की रकम मिलती है। प्लान के तहत सेक्शन 80 सी के तहत इनकम टैक्स की छूट भी मिलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »