29 Mar 2024, 21:03:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सुशासन संस्थान ने खाद्य विभाग और एनआईटीटीटीआर से किया एमओयू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2019 4:44PM | Updated Date: Aug 5 2019 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान ने आज खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च ( एन. आई. टी. टी. टी. आर.) के साथ अलग-अलग एम.ओ.यू साइन किये आधिकारिक जानकारी के अनुसार संस्थान के महानिदेशक आर. परशुराम ने प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्रीमती नीलम शमी राव के साथ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सापेक्ष में तकनीकी सहयोग के लिए एम. ओ. यू. साइन किया।
 
परसुराम ने कहा कि संस्थान नालेज सपोर्ट के लिए रिसोर्स सेंटर के रूप में कार्य करेगा। परशुराम ने एन. आई. टी. टी. टी. आर. के संचालक सी. थंगराज के साथ शिक्षकों के प्रशिक्षण में सहयोग के लिए एम.ओ.यू. साइन किया। संस्थान में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण की योजनाओं जैसे खाद्य सुरक्षा, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित रिसर्च और नालेज बेस्ड सपोर्ट के लिए एक प्रकोष्ठ बनाया जायेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »