29 Mar 2024, 11:56:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

SBI ग्राहकों को बड़ा झटका - बैंक ने इतनी फीसदी घटाईं ब्याज दरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2019 2:45PM | Updated Date: Jul 29 2019 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जमा पर ब्याज दरों में कटौती की है। SBI ने रिटेल और बल्क दोनों डिपॉजिट पर रेट बढ़ाया है। रिटेल डिपॉजिट पर 0.20 परसेंट की कटौती हुई है। वहीं रिटेल बल्क जमा दरों में 0.35 परसेंट की कटौती की गई है। मतलब अब आपको आपके बैंक में जमा पैसे पर कम ब्याज मिलेगा।
 
यही नहीं छोटी अवधि के लिए डिपॉजिट पर भी दरें घटाई गईं हैं। 179 दिनों से कम की अवधि के डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 0.50-0.75 तक की कटौती की गई है। 2 करोड़ से कम डिपॉजिट रिटेल डिपॉजिट के तहत आएगा, वहीं 2 करोड़ से ज्यादा का डिपॉजिट बल्क डिपॉजिट के तहत आएगा।
 
बदले हुए नियम के तहत 179 दिन से कम के लिए और 2 करोड़ से कम रकम के डिपॉजिट पर अब आपको 5.75% के हिसाब से ब्याज मिलेगा। इसके पहले ये 6.25% था। वहीं 3 से 5 साल के डिपॉजिट पर 6.60% ब्याज मिलेगा जो कि अब तक 6.70% ब्याज मिलता था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »